Follow us on

उदय प्रताप इंटर कॉलेज में अंतर कक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Share this post:

Share this post:

वाराणसी। भोजूबीर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अंतर कक्षा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में पूर्व उपप्रधानाचार्य पी.एन. सिंह, इंडियन बैंक यूपी कॉलेज कैंपस के प्रबंधक विकास कुमार तथा एनसीसी के दो अधिकारी शामिल रहे। सभी निर्णायकों का प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर स्वागत व सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में इंटरमीडिएट वर्ग से 12 ब-4 प्रथम, 11 डी द्वितीय तथा 12 बी-1 तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल वर्ग में 09 डी प्रथम, 10 बी द्वितीय और 09 डी तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में 06 ए ने प्रथम, 07 ए ने द्वितीय तथा 07 बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. सिंह द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, अंबिका सिंह, डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x