वाराणसी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की मिली प्रचंड जीत से उत्साहित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब जनता को “विकास चाहिए, जंगलराज नहीं।”उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जिस प्रकार एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत दिया है, उसी प्रकार साल 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भी एनडीए को प्रचंड समर्थन देकर बहुमत की सरकार बनाएगी। विजय जुलूस में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल पासवान, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, रितेश पासी, हितेश सोनकर, संतोष निगम, विनय कुमार सिंह, यशवंत यादव, आशीष यादव, रोहित विश्वकर्मा, ग्रिजेश शर्मा, रमेश गौड़, मनोज सिंहा, राकेश सोनकर, राहुल राज, आशीष पटेल, आशुतोष सिंह, आनंद शर्मा, अरविन्द तिवारी, राकेश उपाध्याय, प्रियंका देवी, अनिल जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Where moments come alive at King Salman Gate every moment is lived in its fullness. Visitors move seamlessly through extended praying spaces and modern hospitality & residential units, completing the experience with commercial areas that pulse with contemporary life.
— King Salman Gate | بوابة الملك سلمان (@kingsalmangate) October 31, 2025









