Follow us on

केमिकलयुक्त खाद्य पदार्थ, गुटका और तंबाकू से बढ़ रहा कैंसर : डा. रंजू

Share this post:

Share this post:

वाराणसी। सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के सत्तर टोला सिमराही स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ग्राम पंचायत सत्तर की पूर्व मुखिया तारा देवी की अध्यक्षता में एकदिवसीय इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बनारस की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. रंजू मल्लिक एवं डॉ. पी. कुमार ने 200 से अधिक दंत रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवा वितरित की।असंतुलित दिनचर्या और रासायनिक भोजन बना बीमारी की जड़डॉ. रंजू मल्लिक ने कहा कि केमिकलयुक्त खाद्य पदार्थ, गुटका और तंबाकू जैसे नशे कैंसर की प्रमुख वजह बन रहे हैं। लोग अपनी दिनचर्या का ध्यान नहीं रख रहे हैं, जिससे जीवनशैली संबंधी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने सलाह दी कि शाम छह बजे से पहले भोजन करना और सुबह खाली पेट दूध वाली चाय से परहेज़ करना चाहिए। इसके स्थान पर नींबू पानी या ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।अधिक पानी और सादा भोजन से रहें स्वस्थउन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है, जिससे किडनी साफ रहती है। तेल और मसालेदार भोजन सीमित मात्रा में लेने से लीवर को सुरक्षा मिलती है। गर्म एवं सुपाच्य भोजन को उन्होंने स्वास्थ्य का आधार बताया।प्राकृतिक औषधियों से रोग का स्थायी इलाजडॉ. अंजू ने बताया कि हर चिकित्सा पद्धति अपने आप में उपयोगी है, लेकिन इलेक्ट्रो होमियोपैथिक औषधियाँ प्राकृतिक तत्वों से बनी होती हैं और इनके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। यह उपचार प्रणाली रोग को जड़ से मिटाने में सहायक है।विद्यालय प्राचार्य ने संभाला संचालनइस आयोजन का सफल संचालन मनकू मंडल उच्च विद्यालय, सत्तरकटैया के प्रधानाचार्य विष्णुदेव यादव ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x