Follow us on

कर्दमेश्वर धाम में दीपों का सागर, देव दीपावली के पावन अवसर पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Share this post:

वाराणसी, 5 नवंबर। कंदवा स्थित श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को देव दीपावली का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। कंदवा देव दीपावली ट्रस्ट और श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति के तत्वावधान में हुए इस पावन महोत्सव में बिंदु सरोवर और देवस्थल 51 हजार दीपों की रौशनी से जगमगा उठे। “हर हर महादेव” के उद्घोष, पूजन-अर्चन और भक्तिभाव से सराबोर वातावरण ने सम्पूर्ण परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। जैसे ही दीपों ने पूरे धाम को आलोकित किया, आसमान में चमकती आतिशबाजी और दिव्य आरती के बोलों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देर रात तक इस पावन दृश्य की साक्षी बनती रही। मंच पर गणेश एवं शिव वंदना, धार्मिक झांकियां, मां काली व मां दुर्गा पर नाटिका तथा प्रादेशिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कुमारी सुहानी मिश्रा के झूमर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं कजरी और कालबेलिया नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह और रौनक बढ़ा दी। इससे पूर्व इंडियन स्कूल के विद्यार्थियों ने घाट परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह शामिल रहे।अपने संबोधन में डॉ. पटेल ने कहा— “दीप जलाना अंधकार पर प्रकाश की विजय और आशा व आध्यात्मिकता का प्रतीक है। कंदवा तालाब विगत पंद्रह वर्षों से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।” एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने इसे काशी की सनातन परंपरा का गौरव बताते हुए कहा कि देव दीपावली काशी की आध्यात्मिक चेतना का उत्सव है। जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि यह उत्सव वैदिक परंपरा से जुड़े हमारे सांस्कृतिक वैभव और निरंतरता का प्रतीक है। जितेन्द्र केशरी ने कहा— “कंदवा का यह आयोजन अब सम्पूर्ण काशी की पहचान बन गया है। यहां की भव्यता और श्रद्धा अद्वितीय है।” बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह ने कहा— “कर्दमेश्वर धाम में हर वर्ष बढ़ती आस्था यह बताती है कि काशी के हर कोने में धार्मिक चेतना प्रबल हो रही है।” पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल ने कहा— “स्थानीय नागरिकों और सेवाभावी टीम के सहयोग से यह आयोजन काशी की गरिमा के अनुरूप ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाता है।” ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल जी पटेल और पार्षद सुशीला देवी ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर किया। कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संचालन ट्रस्ट महासचिव एवं कार्यक्रम निदेशक राजेश कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुशीला देवी ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भक्तों का उत्साह देर रात तक बना रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय आलोक में डूबा रहा।

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Vinod Kumar Singh
Vinod Kumar Singh
1 month ago

पत्रकार बंधु का विशेष रूप से देव जी का विशेष आभार

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x