वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिवस शुक्रवार को चौकाघाट स्थित एक सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्मदिन अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएँ दी गईं तथा सदस्यता अभियान के तहत कई नए लोगों को पार्टी में शामिल करवाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, ग्रिजेश शर्मा, संतोष निगम, विनय सिंह, अनिल जायसवाल, यशवंत यादव, प्रियंका देवी, मदन पहलवान, रितेश पासी, मनोज सिन्हा, पंचदेव दुबे, अमरावती देवी, नीतू विश्वकर्मा, पिंकी शर्मा, हर्षित सिंह, हितेश सोनकर, राकेश सोनकर, ओमप्रकाश शुक्ला, दीपक, मनीष सिंह, शांति सिंह, गुंजा जायसवाल, सुनीता चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









