Follow us on

केरल घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन

Share this post:

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आरएसएस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केरल में आरएसएस के एक कैंप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए आरोपी आरएसएस नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा “यह घटना गंभीर है। आरएसएस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम न्याय की मांग तब तक करते रहेंगे जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता।

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x