Follow us on

साइबर वित्तीय फ्रॉड पर आधारित एकांकी ने जीता प्रथम स्थान, सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में सांस्कृतिक परिषद द्वारा एकांकी प्रतियोगिता संपन्न

Share this post:

Share this post:

चकिया (चंदौली)। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में सोमवार को सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में एकांकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने की, जबकि संयोजन सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ. अमिता सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सहित उपस्थित प्राध्यापकगण ने माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत छात्रा मानसी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को मंगलमय बना दिया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत विभिन्न एकांकियों में साइबर वित्तीय फ्रॉड जैसी गंभीर और तात्कालिक समस्या को केंद्र में रखते हुए जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही भारतीय परंपरागत मूल्यों के संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता के महत्व तथा सामाजिक कुरीति बेटी वेचवा पर भी प्रभावी प्रस्तुति दी गई। निर्णायक मंडल में श्री संतोष कुमार, डॉ. प्रियंका पटेल और श्री विश्व प्रकाश शुक्ल शामिल रहे। मूल्यांकन के पश्चात साइबर फ्रॉड पर आधारित एकांकी को प्रथम स्थान, बेटी वेचवा को द्वितीय स्थान तथा स्वच्छता जागरूकता और सांस्कृतिक झलक एकांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि— “छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ये एकांकियाँ न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि समाज और महाविद्यालय के युवाओं में नई सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास भी हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक मुद्दों की गहन समझ प्रदान करते हैं।” कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमाकांत गौड़ ने किया, जबकि मीडिया संपादन की जिम्मेदारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र–छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x