Follow us on

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता रैली, सांसद दर्शना सिंह ने दिया संदेश

Share this post:

जमानियां। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भव्य एकता रैली निकाली। रैली में हिन्दू इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह और विशिष्ट अतिथि अभिनव सिंहा ने नेतृत्व किया। रैली एनएच-24 मार्ग से होते हुए पांडेय मोड़ और दूरहिया मोड़ तक निकाली गई।अपने संबोधन में सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल आयोजन भर नहीं, बल्कि देश की एकता और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।उन्होंने स्मरण कराया कि पटेल ने रियासतों का विलय कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। रैली के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका के बावजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मार्ग पर मुस्तैदी से डटे रहे, जिसके कारण कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘भारत आत्मनिर्भर भारत एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी, विद्यालयों के छात्र और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली ने क्षेत्र में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x