Follow us on

रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में नई ऊर्जा का संचार, डॉ. अनीता सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

Share this post:

वाराणसी। रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार का दिन प्रशासनिक बदलाव का साक्षी बना, जब नवागत प्रधानाचार्य डॉ. अनीता सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कॉलेज परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई प्रधानाचार्य के आगमन से विद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक सुदृढ़ता की नई उम्मीदें जागी हैं।उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अनीता सिंह माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, इलाहाबाद से चयनित होकर वर्ष 2010 से कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, सेवापुरी में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएँ दे रही थीं। उनकी कार्यकुशलता, शैक्षणिक नेतृत्व और अनुशासनप्रियता के कारण वे हमेशा सराहना की पात्र रही हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ममता सिंह के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करते हुए डॉ. अनीता सिंह ने कहा कि वे छात्राओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित, सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने विद्यालय को नए आयामों तक पहुँचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने नए नेतृत्व से बेहतर शैक्षणिक परिणामों और उन्नत शिक्षण वातावरण की उम्मीद जताई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x