Follow us on

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से निवेदिता इंटर कॉलेज में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह अभियान 17 अक्टूबर से 02 नवंबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव ने छात्राओं एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दहेज लेना-देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है और इससे समाज को मुक्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील होना जरूरी है। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 24 घंटे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को सुरक्षा से जुड़े सरकारी टोल-फ्री नंबर 112, 1076, 1998, 1090 और 181 के बारे में बताया गया तथा उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रियंका राय ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ एवं पात्रता की जानकारी साझा की। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका राय, एनसीसी की प्रिया गोयल, सब-इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं सुरक्षित और सम्मानजनक समाज का निर्माण करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x