Follow us on

भक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंगा चित्रगुप्त पूजन उत्सव चित्रगुप्त युवक मंडल ने बरेका में मनाई 63वीं जयंती, सैकड़ों कायस्थ परिवार हुए शामिल वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित शिव–काली चित्रगुप्त मंदिर परिसर गुरुवार को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। अवसर था चित्रगुप्त युवक मंडल द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव की 63वीं जयंती का। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसके पश्चात शाम 6 बजे से बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल श्रीवास्तव तथा पूर्व राज्य मंत्री (सपा) रीबू श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में चित्रगुप्त युवक मंडल के अध्यक्ष मुकेश चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश, उमेश, नवीन एवं निलेश श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता वीरेंद्र, शरद, धीरज, गोपेश, संदीप, अमित और मनीष श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। संरक्षक मंडल से सुरेश, सुशील कुमार, अमलेश और योगेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती शिखा श्रीवास्तव एवं सुश्री अंशिका श्रीवास्तव ने किया। समापन सत्र में नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव ने आगामी सत्र के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। पूरे आयोजन में सैकड़ों कायस्थ परिवारों की सहभागिता रही, जिससे बरेका परिसर भक्ति, एकता और संस्कृति का संगम बन गया।

Share this post:

Devendra shrivtastav

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित शिव–काली चित्रगुप्त मंदिर परिसर गुरुवार को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। अवसर था चित्रगुप्त युवक मंडल द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव की 63वीं जयंती के कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसके पश्चात शाम 6 बजे से बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल श्रीवास्तव तथा पूर्व राज्य मंत्री (सपा) रीबू श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में चित्रगुप्त युवक मंडल के अध्यक्ष मुकेश चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश, उमेश, नवीन एवं निलेश श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता वीरेंद्र, शरद, धीरज, गोपेश, संदीप, अमित और मनीष श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। संरक्षक मंडल से सुरेश, सुशील कुमार, अमलेश और योगेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती शिखा श्रीवास्तव एवं सुश्री अंशिका श्रीवास्तव ने किया। समापन सत्र में नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव ने आगामी सत्र के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। पूरे आयोजन में सैकड़ों कायस्थ परिवारों की सहभागिता रही, जिससे बरेका परिसर भक्ति, एकता और संस्कृति का संगम बन गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x