Follow us on

नवागत वीडीए उपाध्यक्ष ने विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण

Share this post:

Share this post:

वाराणसी। विकास प्राधिकरण वाराणसी (वीडीए) के नवागत उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण अनुभाग, नियोजन अनुभाग, संपत्ति अनुभाग, अधिष्ठान अनुभाग, विधि अनुभाग, हेल्प डेस्क, कंप्यूटर अनुभाग समेत अन्य संबद्ध विभागों में जाकर कार्य व्यवस्था को बारीकी से जांचा-परखा। उनके साथ सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने प्रत्येक अनुभाग में संचालित कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और संबंधित पत्रावलियों, अभिलेखों तथा दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त कर उनकी कार्य भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली, निस्तारण की स्थिति और कार्यालय अनुशासन की समीक्षा की। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जनोपयोगी बनाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्राधिकरण की छवि जनता के बीच सकारात्मक बने, यह सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है। उपाध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। उपाध्यक्ष के औचक निरीक्षण से प्राधिकरण परिसर में अचानक गतिविधि बढ़ गई और विभिन्न अनुभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने तत्परता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं दक्षता के साथ कार्य करने की सलाह दी और कहा कि विकास के महत्वपूर्ण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के इस निरीक्षण को शहर के विकास कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x