Follow us on

कर्दमेश्वर मंडल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन

Share this post:

वाराणसी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कर्दमेश्वर मंडल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य तिरंगा पदयात्रा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंह एवं मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला एवं मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति इस आयोजन को खास बनाएगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, विशाल तिरंगा पदयात्रा 18 नवंबर 2025 को प्रातः 9 बजे कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज, कंदवा पूर्वी से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल डिग्री कॉलेज पर सम्पन्न होगी। पदयात्रा में विभिन्न प्रकल्प एवं मोर्चों के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर शामिल होंगे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भारतीय इतिहास की अमिट धरोहर है। उनकी 150वीं जयंती पर आयोजित यह तिरंगा पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे भारी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।”पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x